हरियाणा

जननायक जनता पार्टी ने किया पार्टी की पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन

-जुगती राम को बनाया गया जजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
-जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने घोषणा करते हुए दी शुभकामनाएं
-जजपा का हो रहा लगातार विस्तार, नये सदस्यों के जुड़ाव से होने वाले निकाय चुनावों में मिलेगी मजबूती: पदम सिंह दहिया
-स्थानीय निकाय चुनावों में हर वार्ड से जजपा पार्टी करेगी मजबूत प्रत्याशियों का चयन

-पार्टी वहीं उम्मीदवार की करेगी घोषणा जो कर सकेगा लोगों के विकास के लिए कार्य


गोहाना (सोनीपत)  

    जननायक जनता पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन एवं उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आशीर्वाद से जजपा ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। जजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने यह जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी।
जजपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने गोहाना में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। पार्टी द्वारा जुगती राम को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के निर्देशन में जजपा लगातार मजबूती की ओर अग्रसर है। जजपा का नियमित रूप से विस्तार हो रहा है। प्रदेश के कोने-कोने में जजपा की गूंज है। विशेष रूप से युवाओं में जजपा के प्रति उत्साह और स्वीकार्यता बढ़ी है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जजपा की यही मजबूती आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में देखने को मिलेगी। जल्द ही निकाय चुनाव को लेकर वार्ड अनुसार उम्मीदवारों की सुची हाईकमान को सौंपी जाएगी और जजपा मजबूत उम्मीदवार का चयन करेंगी जो लोगों की विकास के कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि हर आयुवर्ग में जजपा की लोकप्रियता वृद्घि की ओर अग्रसर है।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जननायक चौ० देवी लाल के बताए रास्ते पर चलकर समाज के कमेरे, किसान व मजदूर वर्ग को आगे बढाने के लिए कार्य कर रहे हैं। क्योंकि उनका मानना है कि अगर इस वर्ग का विकास हो गया तो समाज आगे बढ सकता है अन्यथा नहीं। इसलिए हमें सबसे पहले इस वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोडऩा पडेगा।
इस दौरान गोहाना हल्काध्यक्ष नरेंद्र गहलावत, बरोदा हल्का अध्यक्ष शीलू खासा, जजपा जिला प्रवक्ता जोनी लठवाल ,हवा सिंह वर्मा, बलबीर सिंह, मोहन कश्यप, बलजीत स्वामी, प्रदीप पांचाल, रामकुमार प्रजापति, सरोज शामड़ी, सरदार राजसिंह, महेंद्र गुंबर, राजा मलिक, ओमप्रकाश जांगड़ा, राजेश मलिक, सतीश दुभेटा आदि मौजूद रहे।
जजपा की पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में 25 पदाधिकारी शामिल:
जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने बताया कि जजपा की पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जुगती राम सहित कुल 25 पदाधिकारी शामिल किये गये हैं। इनमें ओमप्रकाश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलबीर सैन, चैनपाल, प्रदीप, महावीर, धर्मपाल व राजेंद्र उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इनके अलावा प्रदीप प्रधान महासचिव, दीपक कुमार, ईश्वर सैनी, सत्यवान, कर्मवीर, सत्यवान व धर्मपाल महासचिव, अशोक, महावीर सैन, आजाद, नीरज सैन, सुमित, राजेश, संतराम व राजेश सचिव, जोगेंद्र व भगत सिंह प्रचार सचिव और जयभगवान को कोषाध्यक्ष चुना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker