यमुनानगर : फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, केस दर्ज

यमुनानगर

यमुनानगर के पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने फोन पर ही पत्नी को तीन बार तलाक बोला और रिश्ता तोड़ दिया।महिला की शिकायत पर यमुनानगर शहर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला ने अपने पति वसीम, सास शाहीदा, देवर इमरान व देवरानी खुर्शीदा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस को दी है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 2011 में आनंद कॉलोनी के वसीम से हुआ था। उसके 4 बच्चे हैं। निकाह के बाद उसे दहेज के लिए ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था। उसके पति ने 2 माह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद वह बच्चों की वजह से घर वापस गई तो फिर उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला उसी कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगी।

जहां 4 दिन पहले उसकी बेटी रोती हुई घर आई और कहा कि उसके पिता ने उसे मारा है। बेटी की हालत देखकर महिला ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। बेटी की हालत देखकर मदद के लिए उसने पति वसीम को फोन पर बुलाया, पर वह नहीं आया और फोन पर ही तीन बार तलाक बोल दिया। उसने महिला से कोई भी अपने साथ संबंध रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker