दुर्गा पूजा में बैठी है एक साथ 251 श्रद्धालु महिलाएं
मोतिहारी,01अक्टूबर। जिले के हरसिद्धि प्रखंड स्थित गायघाट के प्रसिद्ध भगवती मंदिर के समीप आयोजित दुर्गा पूजा में करीब 251 श्रद्धालु महिलाए एक साथ पूजा पर बैठी हुई है।विभिन्न जाति समुदाय के लोगो के इन महिलाओ के एक साथ पूजा में बैठकर माँ की आराधना से समाज में समाजिक समरसता का संचार हो रहा है।पूजा समिति के अध्यक्ष स्वामी वीरा यादव ने बताया कि करीब 35 वर्षो से यहां हर्षोल्लास पूर्वक मूर्ति स्थापित कर पूजा किया जाता है।
कोरोना काल के दो साल बाद इस साल पूजा में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।पूरे इलाके से सभी लोगो का पूजा में भरपूर सहयोग मिल रहा है। वही पूजा के संस्थापक पुजारी पंडित ललन उपाध्याय ने बताया कि गायघाट देवी मंदिर में माथा टेकने से सभी भक्तो की झोली भर जाती है। कभी कोई खाली हाथ नही लौटता है। यहां तकरीबन सालो भर श्रद्धालु भक्त अष्टयाम कराते रहते है।इस साल 251 महिलाएं यहां पूजा पर एक साथ बैठी है। जिससे न केवल समाजिक सदभाव को बल मिल रहा है बल्कि वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है।पूजा समिति में जितेंद्र सहनी,अभय यादव, दिलीप सहनी, मुना शुक्ला, उमेश पासवान सहित अनेक का योगदान सराहनीय है।