हरियाणा

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 5335 मुकदमे, 07 करोड़ 26 लाख 75 हजार 665 रूपये का निस्तारण किया  

राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, लोगों ने पायी लंबित मामलों से राहत |


सोनीपत

सुभाष मेहला, जिला एवंम सत्र न्यायाधीश एवंम अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सोनीपत के नेतृत्व तथा श्री रमेश चंद्र, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवंम सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सोनीपत की देखरेख में  शनिवार को जिला स्तर पर सोनीपत व् उपमंडलीय स्तर पर गोहाना, गनौर व् खरखौदा न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया | इस लोक अदालत में जिला स्तर पर मिस अल्का मालिक, एडिशनल प्रिंसिपल जज (फॅमिली कोर्ट ), सोनीपत, श्री राजेंद्र पाल गोयल , अतिरिक्त जिला एवंम सत्र न्यायाधीश, सोनीपत, श्री अजय पराशर, अतिरिक्त जिला एवंम सत्र न्यायाधीश, सोनीपत, श्री राहुल बिश्नोई, अतिरिक्त जिला एवंम सत्र न्यायाधीश, सोनीपत, श्री सौरभ गुप्ता , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सोनीपत, श्री परवीन कुमार , न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोनीपत व् मिस अपर्णा चौधरी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोनीपत, मिस प्रिया गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोनीपत, मिस जपजी , न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोनीपत की बेंचो द्वारा कैसों का निपटारा किया गया व् उपमंडल स्तर पर श्री   सचिन यादव , उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, गोहाना, मिस विनती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, गोहाना, सोनीपत, व् गनौर में  मिस  सोनिया श्योकंद, एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीज़न)/उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, गनौर, मिस  रवनीत,  दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, गनौर,  सोनीपत व् खरखौदा में  मिस रेनू शोलखे, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीज़न)/उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, खरखौदा  द्वारा लोक अदालत लगाई गई |

जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र , सोनीपत (डिस्ट्रिक्ट ऐ. डी. आर सेंटर यानि डिस्ट्रिक्ट अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रेसोलुशन सेंटर, सोनीपत) की बिल्डिंग में स्थित स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवायें ), सोनीपत द्वारा भी  पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज  के मामलों के त्वरित निपटान के लिए लोक अदालत का आयोजन एक दिन पहले शुक्रवार को किया गया था |
लोक अदालत में  मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त मामलों से सम्भंधित 25 केसों का निपटारा किया गया जिसमें  वादिओं को १ करोड़  80 लाख 35  हजार  की राशि का निपटारा किया गया | लोक अदालत में  फौजदारी केसों में आपसी समझौते से 381  केसों का निपटारा किया गया व् 9500 रुपये की रिकवरी की गई व् दीवानी मामलों में 153 केसों  का निपटारा किया गया | चेक बाउंस से सम्बंधित कुल 220 केसों का निपटारा किया गया व् 4 करोड़ 46 लाख 84 हजार 226  रुपये की राशि का निपटारा किया गया | स्थायी लोक अदालत, सोनीपत  के माध्यम से विभिन्न बैंको के बैंक लोन से सम्बंधित 22 केसों का निस्तारण किया गया जिसमें बैंको को 66 लाख 83  हजार 60 रूपये के लोन की रिकवरी हुई व् 13  टेलीफोन संबंधित केसों  का निस्तारण किया गया जिसमें  52258 रूपये की निस्तारण राशि प्राप्त हुई | इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत ट्रैफिक चालान के 709 मामलों के निपटारा किया गया व् 1006400 रुपये निस्तारण राशि प्राप्त हुई | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनीपत  के पैनल अधिवक्ताओं ने बेंच में सदस्य के रूप में वादिओं के मध्य निस्तारण करने में अहम् भूमिका निभाई  | इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आम जन को बहुत ही लाभ पहुँचाया गया और कई साल से न्यायालय  में लंबित पड़े मुकद्म्मों का निपटारा किया गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker