हरियाणा
जुआरियों एवं सट्टेबाजों की धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत एक सट्टेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, 1030 रू किये बरामद
जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने एक सटटेबाज को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी सत्यवान पुत्र रिशाल सिंह निवासी देवीपुरा,गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर गोहाना में नियुक्त मुख्य सिपाही अनिल अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधियों एंव असामाजिक तत्वों की खोजबीन करते हुये सार्वजनिक स्थान देवीपुरा,गोहाना से अवैध रूप से सटटेबाजी करते हुये उक्त आरोपी सत्यवान पुत्र रिशाल सिंह निवासी देवीपुरा,गोहाना को रंगे हाथों गिरफतार किया है। मौका से 1030 रूपये अवैध सटटेबाजी की धनराशी को भी बरामद किया गया है। गिरफतार आरोपी के विरूद्ध जुआं अधिनियम के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।