दिल्ली
‘आप महिला शक्ति’ ने भाजपा मुख्यालय का किया घेराव
नई दिल्ली, 25 सितंबर। ‘आम आदमी पार्टी महिला शक्ति’ ने रविवार को भाजपा मुख्यालय का आज घेराव किया। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या में कथित तौर पर भाजपा नेता का हाथ सामने आने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
वहीं महिलाओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सख्ती बरती और महिलाओं को हिरासत में लिया। ‘आप पार्टी’ की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह ने कहा कि बुलडोजर चलाने से उस बेटी को न्याय नहीं मिलने वाला है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मांग की कि अंकिता भंडारी मामले को फास्ट ट्रैक के द्वारा जल्दी से जल्दी न्याय मिले और दोषियों को फांसी दी जाए। इस दौरान आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी, प्रदेश संगठन मंत्री जसबीर कौर मौजूद रहीं।