उपलब्धिः आईएसओ सर्टिफाइड की उपलब्धि से जुड़ा डीएवी कॉलेज
– सर्टिफिकेट अगले तीन वर्ष तक मान्य रहेगा
वाराणसी, 09 सितम्बर। डीएवी पीजी कॉलेज के खाते में एक नई उपलब्धि शुक्रवार को जुड़ गई। कॉलेज को आईएसओ प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। कॉलेज को यह प्रमाण पत्र गुणवत्ता, पर्यावरण एवं ऊर्जा प्रबंधन में आईएसओ के समस्त अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने पर प्राप्त हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त आईएसओ सर्टिफिकेशन एजेंसी करेक्ट सर्टिफिकेशन द्वारा यह प्रमाण पत्र आईक्यूएसी की समन्वयक डॉ पारुल जैन को सौंपा गया। गुणवत्ता प्रबंधन के लिए 9001: 2015 का प्रमाण पत्र, पर्यावरण प्रबंधन के लिए 14001: 2015 का प्रमाण पत्र तथा ऊर्जा प्रबंधन के लिए 5001: 2018 का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। यह सर्टिफिकेट अगले तीन वर्ष तक मान्य रहेगा।
बताते चलें कि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में डीएवी पीजी कॉलेज ही एक ऐसा शैक्षणिक संस्थान है जो नैक द्वारा ए प्लस की ग्रेडिंग प्राप्त किया हुआ है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यदेव सिंह एवं प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी एवं अच्छे शैक्षणिक वातावरण के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
इस अवसर पर प्रोफेसर ऋचारानी यादव, प्रोफेसर समीर कुमार पाठक, डॉ संगीता जैन, डॉ विनोद कुमार चौधरी, डॉ मुकेश कुमार सिंह, डाॅ इंद्रजीत मिश्रा, डॉ मीनू लाकड़ा, डॉ मयंक कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहें।