खेल
राष्ट्रमंडल खेल 2022 : सिंधु के बाद श्रीकांत ने भी प्री क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश
बर्मिंघम, 4 अगस्त । भारतीय स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बैडमिंटन पुरूष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
श्रीकांत ने पुरुष एकल – राउंड ऑफ 32 में युगांडा के डैनियल वैनेगेलिया को हराकर अंतिम 16 में अपना स्थान पक्का कर लिया है। श्रीकांत ने यह मुकाबला 21-9, 21-9 से जीता है।
बता दें कि इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने महिला एकल के अपने अंतिम 32 दौर मुकाबले में मालदीव की फातिमथ नाबाहा को हराया।
सिंधु ने नाबाहा को 21-4, 21-11 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। सिंधु राष्ट्रमंडल खेल2022 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम का हिस्सा थीं।
भारतीय बैडमिंटन टीम ने मंगलवार को मिक्स्ड ग्रुप मैच में रत पदक अपने नाम किया।