हरियाणा

राई स्पोर्ट्स स्कूल में होंगे ऑल इंडिया आई.पी.एस.सी. गेम्स, 14 राज्यों के 1550 खिलाड़ी जुटेंगे

– 27 स्कूलों से पहुंचेंगे खिलाड़ी, 7 खेलों में 135 टीमें करेंगी जोर आजमाइश20  

ऑल इंडिया आई.पी.एस.सी.की वीडियों लांच करते स्कूल के निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अशोक मोर व अन्य अधिकारी। राई। मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल इस बार ऑल इंडिया आई.पी.एस.सी. (भारतीय पब्लिक स्कूल कांफ्रैंस) गेम्स आयोजित कर रहा है। ये गेम्स 23 मई से 5 जून तक आयोजित होंगे, जिनमें14 राज्यों के 27 स्कूलों से करीब 1550 खिलाड़ी पहुंचेंगे। खास बात यह है कि राई स्पोर्ट्स स्कूल 50 साल के इतिहास में पहली बार यह आयोजन कर रहा है। स्कूल के निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अशोक मोर ने इसे स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। साथ ही तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश भी दिए हैं। कर्नल अशोक मोर ने बताया कि आई.पी.एस.सी. खेलों में देश के नामी स्कूलों के खिलाड़ी जुटते हैं। इसके तहत अलग-अलग खेल आयोजित करवाए जाते हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब राई स्पोर्ट्स स्कूल ये खेल आयोजित करवाने जा रहा है। आई.पी.एस.सी. के तहत जिन खेलों को पहले पार्ट में शामिल किया गया है, उनमें बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, टेनिस व बालीवाल शामिल हैं। इन सभी खेलों से संबंधित मैदान या हॉल को दुरूस्त करवाया गया है। साथ ही स्कूल के संबंधित प्रशिक्षकों को भी तैयार रहने को कहा गया है। राई स्पोर्ट्स स्कूल की टीमें हर खेल में भाग लेंगी।
इन प्रदेशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा14 प्रदेशों के 1550 खिलाड़ी इन खेलों में भाग लेंगे। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के अलावा अरूणाचल प्रदेश, असाम, गुजरात, हिमाचल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश व छतीसगढ़ के टॉप स्कूलों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker