रौनक पब्लिक स्कूल में 11 दिसंबर को क्रिसमस कार्निवाल समारोह की तैयारियां जोरो पर
स्कूल के प्रधानाचार्य इन्द्रनाथ सिन्हा जानकारी देते हुए।
गन्नौर। शहर के रौनक पब्लिक स्कूल में 11 दिसंबर को स्कूल के खेल मैदान में क्रिसमस कार्निवाल समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य इन्द्रनाथ सिन्हा ने दी। क्रिसमस कार्निवाल समारोह सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया जाएगा। समारोह में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी, वेस्ट मैटेरियल से बनी उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन, विज्ञान प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, रोबोट आदि माडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा खेलों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मेरी क्रिसमस, रॉक एंड रोल गीत, डांस स्कूल के छात्रों द्वारा किया जाएगा। पर बच्चों ने डांस किया। क्रिसमस पर्व से संबधित गीत, नृत्य व नाटक का मंचन किया गया। बच्चे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में पहुंचेगे और क्रिसमस ट्री, बेल, कार्ड, वॉल हैंगिंग, ईसामसीह के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा।
बच्चों के लजीज व्यंजन, फास्ट फूड व अन्य खाने के स्टाल भी लगाए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल द्वारा हर साल कार्निवाल का आयोजन किया जाता है।
लक्की ड्रा में शामिल होंगे क्रिसमस कार्निवाल में आने वाली महिलाएं एवं पुरूष
स्कूल के प्रधानाचार्य इन्द्रनाथ सिन्हा ने बताया कि लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। जिसमें स्कूल में रजिस्ट्रेशन करवाने लोग इसमें शामिल होंगे। लक्की ड्रा के विजेताओं को एलईडी टी वी 40 र्इंच, फ्रिज 190 लीटर, स्मार्ट फोन, एल जी वाशिंग मशीन, एकवा आर ओ, ग्याजर बजाज 25 ली.,माईक्रोवेव ओवन,डिनर शैट, मिक्सर ग्राइंडर, ट्राली बैग बड़ा व छोटा, टोस्टर बजाज कंपनी का ड्रा में निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि ड्रा के प्रतिभागी बनने के लिए स्कूल में रजिस्ट्रैशन करवाने वालों की संख्या में बढ़ रही है।