हरियाणा

आवाज शुरू होते ही कैथल की मंडी में धान के भाव उछले

कैथल, 08 सितंबर। कैथल की अनाज मंडी में सीजन शुरू होते ही धान के भाव में अच्छी तेजी देखने को मिली। इस बार किसानों को पिछले सीजन की अपेक्षा 600 से 700 रूपए प्रति की किवंटल अधिक भाव मिल रहा है। धान की 1509 किस्म के भाव किसानों को पिछले वर्ष 2900 रूपए मिले थे लेकिन इस बार 3600 से अधिक का भाव मिल रहा है। गुरुवार को धान 3635 रूपए प्रति कुंतल बिका। किसानों का कहना है कि अगर मौसम साफ रहा तो जल्द ही मंडियों में धान आने लगेगा। अगर मौसम खराब हुआ तो धान की पक्की फसल को नुकसान हो सकता है।

मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर सिंह ने बताया कि मंडी में कुछ ढेरी धान की 1509 के किस्म की आई हुई हैं। जिन्हें गुरुवार को प्राइवेट मिलर्स ने 3635 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा है। धान की सरकारी खरीद प्रति वर्ष एक अक्टूबर से शुरू होती है। इसलिए किसान एक अक्टूबर से पहले मंडी में धान लेकर न पहुंचे। किसान मंडी में धान लाने से पहले ऑनलाइन गेट पास जरूर लें। ऐसा करने से किसानों को असुविधा नहीं होगी। नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल गर्ग और धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि मंडी में धान का सीजन शुरू हो चुका है। 1509 धान की आवक इस समय हो रही है। 3635 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव किसानों को फसल के मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker