राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : सरसंघचालक डॉ भागवत ने स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का किया अनावरण

जशपुर /रायपुर, 14 नवंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास स्थापित छग भाजपा के पितृपुरुष स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर छग के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, जूदेव परिवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रतिमा का अनावरण के मौके पर जय जुदेव, जय श्रीराम का नाराें के साथ हिंदुत्व का उद्घोष किया।

सोमवार को संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और जय जूदेव के जयकारे के साथ स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का रिमोट से अनावरण किया। स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा करने वाले प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के साक्षी रहे।

इस अवसर पर मध्य देवी, प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, प्रियंवदा सिंह जुदेव, हिना सिंह जुदेव, संयोजिता सिंह जुदेव, राजा रणविजय सिंह जुदेव, शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव, जशपुर राजपरिवार के समस्त सदस्य, डॉ.रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, ओपी चौधरी, नारायण चंदेल सहित कई जनप्रतिनिधि व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि जशपुर के लोग व जूदेव समर्थक नौ साल से प्रतिमा के अनावरण का इंतजार कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर संघ प्रमुख ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। स्व. दिलीप सिंह जूदेव के 14 अगस्त 2013 को निधन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जशपुर और कुनकुरी में जूदेव की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। कुनकुरी में आदमकद प्रतिमा सालों पहले बनकर तैयार हो गई, लेकिन जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम के सामने बन रही प्रतिमा को बनने और अनावरण में 9 नौ साल लग गए। प्रतिमा बनने के बाद 3 साल तक यह प्रतिमा अनावरण के लिए इंतजार करती रही है। जुदेव के दत्तक पुत्र कोरवा समाज के अगुवा प्रदीप नारायण के नेतृत्व में आदिवासियों ने कलेक्टर से प्रतिमा का अनावरण जल्द कराने की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker