कुंडली में निर्माणाधीन फैक्टरी से लाखों का सरिया चोरी
सोनीपत
कुंडली थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्टरी से लोहे का सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने शटरिंग का काम करने वाले युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सेक्टर ए-9 पॉकेट चार नरेला निवासी कृपाराम अत्री ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। उसने नाथुपुर में फैक्टरी में ठेका ले रखा है। गत 3 दिसंबर को फैक्टरी में कॉलम खड़े करने के लिए 47 बंडल जिसका वजन करीब 3480 किलो था। उक्त सरिया लामपुर से खरीदा था। जिसमें से लेबर ने 7 बंडल सरिया सीधा कर लिया था। बाकि 40 बंडल सरिया गायब मिला। उसके बाद 7 दिसंबर को सुबह देवेंद्र की साइड पर जाकर देखा तो सरिया वहां भी नहीं मिला। सरिया बांधने वाले ठेकेदार अमित से इस संबंध में जानकारी ली। वह संतोषजनक जबवा नहीं दे पाया। उसे शक है कि उसने सरिया चोरी किया है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। वारदात के बाद से आरोपित फरार है।