हरियाणा

लाइनपार में भगत सिंह मैत्री संस्था अध्यक्ष प्रदीप यादव को सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ। शहर के लाइनपार वार्ड नम्बर 1 में भगत सिंह मैत्री संस्था अध्यक्ष प्रदीप यादव को सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिए जय श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष राजबीर सिंह व पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो देकर व फूल माला पहनाकर स्वागत करके सम्मानित किया गया। जय श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष राजबीर सिंह ने कहा कि बहादुरगढ़ शहर के बीचों बीच से गुजर रही मेट्रो लाइन के पिलर अब जल्द ही जागरूकता संदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं। भगतसिंह मैत्री संस्था द्वारा मेट्रो पिलरों पर महान स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों, महापुरुषों व शहीदों की पेंटिंग कराई जा रही है जो संस्था का सराहनीय कदम है। समिति अध्यक्ष राजबीर सिंह, उपप्रधान विपिन यादव, सचिव हरिप्रकाश गौतम, सहसचिव ममता खन्ना, कोषाध्यक्ष कमल रोहिल्ला आदि ने कहा कि मेट्रो पिलरों पर अवैध रूप से प्रचार सामग्री लगी रहती है। राजनेता व विभिन्न संस्थानों के पोस्टर व बैनर यहां पर लगे रहते हैं। इससे ये मेट्रो पिलर बदसूरत हो गए थे। इससे शहर की सुंदरता व सूरत भी खराब होती है। पर्यावरण भी खराब होता है। उन्होंने बहादुरगढ शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि “मेरा शहर मैं ही संवारु” स्लोगन के माध्यम से अपने शहर को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाने में अपना अहम योगदान दें। जय श्री श्याम सेवा समिति ने भी शहर के लोगों से मांग की है कि मेट्रो पिलरों पर अवैध प्रचार सामग्री न लगे। राजबीर सिंह ने कहा कि भगत सिंह मैत्री संस्था समाज में जागरूकता का संदेश दे रही है जिसकी वजह से संस्था को सम्मानित किया गया है। जय श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि समय-समय पर समिति द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो, संस्था, खिलाड़ियों को उनकी संस्था द्वारा सम्मानित किया जाता है। प्रदीप यादव ने कहा कि भगतसिंह मैत्री संस्था कई सालों से शहर के लोगों में स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रसार कर रही है। उन्होंने कहा कि ये हमारी संस्था के साथ-साथ शहर के लोगों की भी मांग थी कि मेट्रो पिलरों पर अवैध प्रचार सामग्री न लगे। कुछ ऐसा किया जाए जिससे मेट्रो पिलर नोएडा और गाज़ियाबाद की तरह आकर्षक लगें और शहर की स्वच्छता और सुंदरता बरकरार रहे। इसी वजह से भगतसिंह मैत्री संस्था ने अपने निजी खर्च से यह वाल पेंटिंग करने का बीड़ा उठाया है और भविष्य में अन्य मेट्रो पिलरों पर भी महापुरुषों की वाल पेंटिंग बनाने का कार्य संस्था जारी रखेगी। इस अवसर पर उपप्रधान विपिन यादव, सचिव हरिप्रकाश गौतम, सहसचिव ममता खन्ना, कोषाध्यक्ष कमल रोहिल्ला, गौरव शर्मा, राजबीर कुमार, सागर, सन्नी, सत्यवान, सुनील कुमार, मोहन, सोनू, सीमा चौहान, केला देवी, ओमपति, शीला, सुनीता, झमिला गुलाब, प्रदीप वर्मा, प्रियांशी यादव, पूजा, मंजू आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker