भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह अगले साल 21 जनवरी को मुंबई में
मुंबई, 27 नवंबर । भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे पुराने जूरी बेस्ड अवार्ड समारोह का 17वां संस्करण 21 जनवरी, 2023 को मुंबई में आयोजित किया जायेगा। इस संस्करण में 2019, 2020 और 2021 में सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुईं फिल्मों को शामिल किया जायेगा।
भोजपुर फिल्म अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि भोजपुरी फिल्म के आर्टिस्ट्स को सम्मानित करने का सिलसिला 2005 से शुरू हुआ था। इस साल लगभग 26 कैटेगरी में ट्रॉफियां दी जाएंगी।समारोह में फिल्म को सबमिट करने की आखिरी तिथि 21 दिसंबर है। एंट्री फॉर्म भोजपुरी फिल्म अवार्ड कमेटी के मलाड स्थित दफ्तर से लिए जा सकते हैं।
तीन घंटे चलने वाले समारोह में भोजपुरी सितारे 6-7 कार्यक्रम पेश करेंगे। अवार्ड समारोह के निर्देशन की जि़म्मेदारी अरशद अशफ़ाक़ खान को सौंपी गयी है।