उत्तर प्रदेश

दमदारी से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा : बंटू

बलिया, 06 सितम्बर। भाजपा के बांसडीह नगर पंचायत इकाई की बैठक डाक बंगले पर मंगलवार को हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री श्री बंटू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरी दमदार से लड़ेगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को अभियान में अधिक से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए लगाया जाएगा। नगर पंचायत स्तर पर पूर्व तथा वर्तमान कार्यकर्ताओं को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। आगामी 25 सितंबर तक प्रत्येक वार्डों में बैठक आयोजित कर चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक-एक कार्यकर्ताओं को जोड़कर अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष निखिलेश पांडे, मुन जी गौड़, रंजना सिंह, पूनम गुप्ता, बेचू तिवारी, अखिलेश तिवारी, आदि प्रमुख रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा व संचालन महामंत्री विक्की गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker