भाजपा नेता ललित बत्रा ने जनसम्पर्क कर बताई मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां
सोनीपत , 22 मई : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 21 दिवसीय-जनसेवा के आठ साल -100 से सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वाइस चेयरपर्सन ललित बत्रा ने वेस्ट रामनगर , कालूपुर , ऋषि कालोनी, सिक्का कालोनी तथा भीम नगर सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक कालोनियों के लोगो से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार के आठ साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। ललित बत्रा ने केंद्र सरकार की 8 साल की उपलब्धियों, योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा और उनके लाभ गिनाए।ललित बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश और केंद्र में जहां नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचाने को मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री कार्यरत हैं, वहीं संगठन के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ योजनाओं को प्रचारित, प्रसारित करने के लिए कार्यकर्ताओं का समय-समय पर मार्गदर्शन करते हैं।लोगों के बीच ललित बत्रा ने कहा कि 5 मई से 25 मई तक पार्टी ने 21 दिन में 21 लाख लोगों तक पहुंचने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें हम सब भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कहां पहुंचा है, इसके बारे में हम सब बेहतरी से जानते हैं। चाहे सीमाओं पर सुरक्षा की बात हो या विदेशों में देश की भूमिका की बात हो, हर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे लाकर खड़ा कर दिया है। आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। हर वैश्विक कार्य में भारत को मुख्यधारा में रखा जाता है। यह तभी संभव है जब देश की जनता ने एक मजबूत सरकार चुनी है। अंत में भाजपा नेता ने कहा कि जैसे जैसे जनसम्पर्क अभियान आगे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे लोगो में मोदी जी और भाजपा की लोकप्रियता और भी बढ़ती जा रही है।