बिहार

 बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

सीवान, 02 अक्टूबर। बिहार में सरकार बदलते ही अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ गया है। दो माह के अंदर ही अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को लेकर एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया वहीं दूसरे मंत्री का इस्तीफा पाइप लाइन में लगा हुआ है। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जनक राम ने रविवार को सीवान के गांधी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित सांकेतिक मौन धारना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहीं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार के एक मंत्री अपने द्वारा पूर्व में किए गए एक अपराध के कारण मंत्रीमंडल से बाहर किए गए वहीं एक मंत्री , अपने विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने के कारण बाहर निकाले जा रहे है।

उल्लेखनीय हो कि रविवार को गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में सीवान के गांधी मैदान में बिहार में बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सांकेतिक रूप से एक मौन धारना का आयोजन किया गया।

इस मौके पूर्व मंत्री जनक राम, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह कुशवाहा, राहुल तिवारी, मुकेश कुमार बंटी, अजित कुमार सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बताते चलें कि मौन धारना के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker