हरियाणा

भाजपा कार्यकर्ता हर चुनाव में मेहनत व ईमानदारी से कार्य करता है : जोगी

भाजपा नेता आजाद नेहरा शक्ति केन्द्र प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए।


गन्नौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा और एस सी बी सी वित निगम के निदेशक रविन्द्र दिलावर ने गांव कामी, पांची जाटान व गढी झं­ाारा मे शक्ति केन्द्र प्रमुखो की बैठक ली। नेहरा ने सभी शक्ति केन्द्र प्रमुखो का स्वागत किया। मण्डल प्रभारी चरण सिंह जोगी एवं रिना शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार के लिए हमेशा पुर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते है। जिसकी वजह से हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज कराती है। इसलिए उनका उत्साहवर्धन करने के लिए ही बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इन बैठको के माध्यम से सम्मानित किया जाता है भाजपा नेता आजाद नेहरा ने कहा कि हरियाणा मे भाजपा का कार्यकर्ता हर चुनाव व अन्य आयोजनो के लिए पुर्णतया तैयार है। इस अवसर पर राजपुर मण्डल के अध्यक्ष अमित ,पुरखास मण्डल के अध्यक्ष बिंदर पहल, महासचिव सुखबीर प्रजापति, हरिओम वर्मा, नवीन वत्स, संजय ,सुभाष ,लीला, महेन्द्र सिंह, पवन शर्मा ,कर्ण सिंह भाटिया, नरेश प्रजापति,ओमप्रकाश ,सुभाष बाल्मीकी जोगेन्द्र आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker