बिहार

बेगूसराय में गोली कांड के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, ठप रहा यातायात

बेगूसराय, 14 सितम्बर। बेगूसराय में हुए भीषण गोली कांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों पर उतर आए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक के एनएच एवं अन्य सड़कों को जामकर यातायात ठप कर दिया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में बाजार भी बंद कराया।

जिला मुख्यालय में बस स्टैंड के समीप जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, अध्यक्ष संजय कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए तथा बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने कहा कि बेगूसराय में अपराधियों के बढ़ते मनोबल एवं उनके बेखौफ व्यवहार ने संपूर्ण जिला को आतंकित कर दिया है। जिस प्रकार से जिले की एक सीमा से दूसरे सीमा तक ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार से दर्जन से अधिक लोगों को घायल एवं एक को मौत के घाट उतारने का कुकृत्य अपराधियों द्वारा किया गया है, वह निश्चित तौर पर जंगलराज की सरकार में अपराधियों के मनोबल को दर्शाता है। इस प्रकार की घटनाएं बेगूसराय सहित पूरे बिहार के आम जनमानस को भय के माहौल में जीने पर मजबूर कर दे रही है। गरीबों एवं असहाय लोगों पर जिस प्रकार से गोलियों की बौछार हुई है, उससे आम जनजीवन त्रस्त एवं भयभीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker