प्रधानमंत्री मोदी के जन्म सेवा पखवाड़ा के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन रखा
गया,2अक्टूबर। भाजपा गया जिला ने आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया जा रहा था। आज 2अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पखवाड़ा का समापन के अवसर पर गया चौक पर गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर 30मिनट का मौन रखा गया।
उक्त अवसर मौन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि भारत के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की जन्मदिन 17सितबंर से 2अक्टुबर गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री की जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया जा रहा था। आज समापन के दिन गांधी जी की मूर्ति के पास 30 मिनट का मौन रख बिहार में गिरती विधि व्यवस्था में सुधार हो ऐसी सद्बुद्धि बिहार की सरकार को दें। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का संदेश पूरे विश्व को दिया था। बिहार की सरकार बालू और दारू के चक्कर में अपराधियों पर नकेल कसने में विफल हो रही है। अपराध चरम पर है। विकास कार्य भी अवरूद्ध हो रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मौन रखकर बिहार सरकार को संदेश दे रहे हैं कि गांधी जी विचारों को अपनाकर अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने काम करें।