बिहार

बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश रैली

भागलपुर, 08 सितम्बर। बिहार में बढ़ते अपराध एवं गिरते कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई। यह जन आक्रोश रैली घंटाघर होते हुए समाहरणालय पहुंची। जहां एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को ज्ञापन सौंपा।

रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि शहर के बीच घनी आबादी वाले मोहल्ले के श्री निकेतन अपार्टमेंट में दो व्यक्ति जिसमें एक सुरक्षा गार्ड था। उन दोनों की गला रेतकर प्रयास किया गया। जिसमें गार्ड की मृत्यु हो गई और दूसरा घायल अवस्था में जीवन एवं मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। इस घटना से पूरा भागलपुर मर्माहत है।

रोहित पांडे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव मत से नहीं बुलेट से जीतना चाहते हैं। जब से महा गठबंधन की सरकार बनी है, तब से अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कानून व्यवस्था समाप्त होकर जंगलराज की ओर बढ़ता जा रहा है। लगातार व्यापारियों से रंगदारी, लूट, छिनतई हत्या जैसे अपराधिक मामले चरम सीमा पर है। सभी घटनाएं खुलेआम अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जाते हैं। मानो अपराधियों को प्रशासन का भय ही नहीं है। लगातार भागलपुर और भागलपुर के आसपास घटनाओं में गोराडीह में पुजारी शाह की पत्नी अंजू देवी की अपराधी द्वारा पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नगर निगम के कर्मचारी गौतम मलिक की हत्या, व्यापारी राजेश जैन के कर्मचारी से रुपये की लूट, शहर में चरस, शराब, गांजा, अवैध बालू सहित कई अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहे हैं। जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है। कार्यक्रम के दौरान भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, संतोष कुमार, डॉ प्रीति शेखर, पंकज कुमार, रोशन सिंह, कन्हैया कुमार के अलावा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker