राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए आदित्य उद्धव ठाकरे

मुंबई, 11 नवंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज 65वें दिन हिंगोली जिले के कलमनुरी में पहुंची है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे कलमुनरी में कांग्रेस की भारत यात्रा मेंं शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। उनके साथ विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे और पूर्व मंत्री सचिन अहीर भी पदयात्रा में शामिल हुए। हिंगोली में राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे का स्थानीय नागरिकों ने पदयात्रा के दौरान फूल बरसाकर स्वागत किया।

हिंगोली में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे की स्वागत करने के लिए महिलाएं और बच्चे सडक़ मार्ग के दोनों तरफ मौजूद थे। यहां इन दोनों नेताओं का स्वागत करने के लिए हाथी को भी लाया गया था। राहुल गांधी ने पद यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों से बातचीत की और उनका दुख दर्द जानने का प्रयास भी किया।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और सांसद सुप्रिया सुले, पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड , प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था। राकांपा प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन दोनों स्वास्थ्य कारणों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker