हरियाणा

गायों को चारा खिलाकर जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला के 61वें जन्मोत्सव मनाया

जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला का जन्मदिन मनाते जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया व कार्यकर्ता।


गन्नौर
। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के 61वें जन्मोत्सव समाज सेवा के रूप में मनाया गया। जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने गायों को चारा खिला कर तथा जरूरतमंद बेटियों को फल-मिठाइयां और किताब-कापियां बांट कर डा. अजय चौटाला का जन्मदिन मनाया। जजपा जिलाध्यक्ष ने पदम सिंह दहिया ने श्री गौशाला गन्नौर में सुबह-सुबह गौसेवा की। उन्होंने गायों को अपने हाथों से चारा खिलाते हुए दानपुण्य किया। दहिया ने गन्नौर में देवीलाल चौक पर भी कार्यकर्ताओं व लोगों को मिठाई भी बांटी। उन्होंने गन्नौर में जजपा के सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जजपा के सदस्यता अभियान के माध्यम से रिकॉर्ड सदस्य पार्टी के साथ जोड़े जाएंगे।

इसके उपरांत उन्होंने बाल ग्राम राई में रह रही बेटियों को फल-मिठाइयां वितरीत की। साथ में उन्होंने बेटियों को स्टेशनरी विशेष रूप से किताब-कापियों का वितरण भी किया। उन्होंने बेटियों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे हर सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे, ताकि बेटियों को जीवन में आगे बढने में कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर गन्नौर हलका सदस्यता प्रभारी फूलपति, गन्नौर हलका अध्यक्ष अनिल त्यागी, पूर्व प्रत्याशी रणधीर मलिक, भानेराम उद्देशीपुर, सियानंद त्यागी, रमेश नाथ, मांगेराम त्यागी, पूर्व चेयरमैन महेंद्र, युवा हलका अध्यक्ष सुधीर धनखड़, मास्टर धर्मबीर धनखड़, अनुपम रापडिया, हरि धनखड़, मीरा चौहान, राई हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई, पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल, रमेश बड़ौली, जयभगवान आंतिल, राजपाल सेवली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker