खेल

राष्ट्रमंडल खेल : मुक्केबाज निकहत जरीन ने भारत को दिलाया 17वां स्वर्ण पदक

बर्मिंघम, 7 अगस्त। भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को भारत को 17वां स्वर्ण पदक दिलाया। निकहत ने महिला लाइट फ्लाईवेट (50 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

यह भारत का दिन का चौथा और बर्मिंघम में कुल मिलाकर 17वां स्वर्ण पदक है। भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

निकहत ने इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की स्टबले अलफिया सवानाह को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से पराजित किया।

जरीन से पहले आज भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास और अमित पंघाल ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। नीतू ने महिलाओं के मिनीममवेट कैटेगरी (45-48 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता।

नीतू ने रविवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा की प्रियंका ढिल्लों को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

वहीं, पुरूषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमित ने स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया और रविवार को मुक्केबाजी में देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 48 पदक जीत लिए हैं, जिसमें 17 स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker