उत्तर प्रदेश

भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने में ऋषियों व महापुरुषों का है योगदान: मनोज

रायबरेली, 24 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में सर्वोदय इंटर कालेज में मंगलवार को भारत माता वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय सनातन संस्कृति के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा भारत माता की संस्कृति को दर्शाते हुये गीत की प्रस्तुतियां पेश की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अवध प्रांत सह प्रांत प्रचारक मनोज रहे।

सह प्रान्त प्रचारक ने भारतीय सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा भारतीय सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखने में ऋषि मुनियों व महापुरूषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने उनके जीवन के बारे में जानकारी प्रदान की।

जिला प्रचारक अमरजीत ने कहा की भारत की भूमि आदि काल से ही त्याग और समर्पण की भूमि रही है। कार्यक्रम में जिला संघ चालक जागेश्वर दयाल ने कहा कि भारत भूमि की सद्भावना और वसुधैव कुटुंबकम् की मर्यादा को सबके सामने रखा। इस दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर विभाग कार्यवाह शिवकांत , तहसील प्रचारक जय प्रकाश,विधायक अशोक कोरी, सर्वोदय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित भारती, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर सिंह, डाक्टर अजय प्रकाश मिश्रा, रामसजीवन गौड़, राजेन्द्र चतुर्वेदी,रामकुमार जायसवाल, आकाश सिंह, हर्ष पांडे,शुभम साहू, वीरू सिंह, सुरेश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker