दिल्ली

दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे दिल्ली के बच्चे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 28 जुलाई । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य के हजारों बच्चे मिलकर चार अगस्त को दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे।

केजरीवाल ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि इस दौरान हम सभी 130 करोड़ भारतवासियों को देश को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए हैं। हम पीछे क्यों रह गए? अगर इन नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो अगले और 75 साल देश पीछे रह जाएगा।

केजरीवाल ने देशवासियों से अनुरोध किया कि आजादी के 75वें वर्ष में हम प्रण लें कि 130 करोड़ भारतवासी एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था तो हमने अंग्रेजों को भगा दिया था। अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker