दिल्ली

गाजीपुर कूड़े का पहाड़ देखने पहुंचे दिल्लीवासियों को पुलिस ने रोका

-विधायक आतिशी के नेतृत्व में आम जनता ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 14 सितंबर। ‘आप’ की विधायक आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाजीपुर कूड़े का पहाड़ देखने पहुंचे दिल्लीवासियों को भाजपा की दिल्ली पुलिस ने जबरन बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके बाद विधायक आतिशी के नेतृत्व में आम जनता ने जमकर प्रदर्शन किया। विधायक आतिशी ने कहा कि जिस तरह लोग घरों से कूड़े को बाहर करते हैं, ठीक वैसे ही आगामी एमसीडी चुनावों में भाजपा को दिल्ली से बाहर कर देंगे।

भाजपा की दिल्ली पुलिस को लगता है कि वह बैरिकेड लगाकर दिल्ली वालों को कूड़े का पहाड़ देखने से रोक देंगे। यह पहाड़ तो दो किलोमीटर दूर से दिख रहा है। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ तब दिखना बंद होंगे जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को कूड़ा कूड़ा करना बंद करेगी।

आम आदमी पार्टी ने आज से दिल्ली में भाजपा के कूड़ा- कूड़ा चमत्कार के खिलाफ 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी कूड़ा विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में तीन दिन का “भाजपा का चमत्कार देखो, कूड़े का पहाड़ देखो” अभियान चलाया गया। इसमें 14 सितंबर को गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर दिल्ली के लोगों को विधायक आतिशी के नेतृत्व में कूड़े का पहाड़ दिखाने ले जाया गया। लेकिन गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पहुंचने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने लोगों को बैरिकेड रोक दिया। जिसके बाद लोगों ने विधायक आतिशी के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। अब 15 सितंबर को ओखला और 16 सितंबर को भलस्वा लैंडफिल साइट दिखाए जाएंगे। इससे की दिल्ली वासी समझ सकें कि वहां आसपास के लोग कैसे ज़िंदगी जी रहे हैं। क्योंकि वहां भी आबादी रहती है। वहां जब आग लगती है तो कैसे हालात बन जाते है।

आतिशी ने कहा कि वर्तमान गति से निस्तारण हुआ से तो इन कूड़े के पहाड़ों को साफ़ करने में 200 साल लग जाएंगे। अगर कूड़ा आना बंद हो जाए तब भी 27 साल लग जायेंगे। इसलिए हम कल से भाजपा की इस कूड़े की देन और उनके 15 सालों के चमत्कार की सच्चाई दिखाने के लिए दिल्ली की जनता को कूड़े के पहाड़ों पर आने का न्योता दे रहे हैं। हम कल गाज़ीपुर की लैंडफिल साईट पर जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker