हरियाणा

तीन दिनों तक मनाया जायेगा आर्य समाज मंदिर का वार्षिक महोत्सव                                           

 गन्नौर । आर्य समाज मंदिर गन्नौर का 65 वां वार्षिक यज्ञ महोत्सव तीन दिन तक मनाया जा रहा है। शुक्रवार को पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ से किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि के तौर पर डा. जोगेंद्र धनखड़, दयान शर्मा के अलावा आयोजकों व डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान शाम लाल डूडेजा व मंच संचालन वैदिक प्रवक्ता हरि चंद स्नेही ने किया।  भजनो उपदेश पलवल से ज्योति महलावत लीखी ने आध्यात्मिक, पारिवारिक और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर भक्तजनों को भाव-विभोर कर दिया। सत्य किरण दीवान ने सामाजिक गीत प्रस्तुत करके मंत्र मुग्ध किया। स्वामी सच्चिदानंद ने बताया कि परमेश्वर की स्तुति, प्रार्थना और उपासना से सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। स्वामी आर्य तपस्वी सुखदेव जी महाराज ने बताया कि परमेश्वर ने मानव जीवन प्रदान करके हम पर उपकार किया है। वहीं, वैदिनक प्रवक्ता आचार्य विश्व बन्धु जी शास्त्री ने वेद मंत्र के साथ उद्बोधन करते हुए बताया कि परमेश्वर कण-कण में विद्यमान है, जो कर्म हम कर रहे है वह उनका ज्ञाता है। मनुष्य को गलत काम करने से बचना चाहिए। परमात्मा को किसी की दलील, वकील, अपील, साक्षी की आवश्यकता नहीं है। अपना लौकिक और पारलौकिक जीवन सुकर्मों से उत्तम बना कर जीवन निर्माण करना चाहिए। इस दौरान दयानंद शर्मा, यातिंद्र कालरा, दयान राम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रीतम लाल आहूजा, प्रताप चंद भूटानी, दिनेश टुटेजा, किरण दीवान, रामलाल मल्होत्रा, चंद्रकला, उषा नारंग, दिनेश पाहूजा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker