हरियाणा

गांव दीपालपुर में ज्वालामुखी मंदिर से अखंड ज्योत लेकर गांव में पहुंचे माता के भक्तों ने भक्तिमय बनाया वातावरण

आंतिल बाहरा खाप के प्रधान व समाजसेवी जयभगवान आंतिल मां की पालकी को लेकर पैदल चलते व गांव की शांति के लिए सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाते हुए।


राई। माता ज्वाला देवी शक्तिपीठ हिमाचल प्रदेश से अखंड ज्योत लेकर गांव दीपालपुर में पहुंचे माता के भक्तों का आंतिल बाहरा खाप के प्रधान एवं समाजसेवी जयभगवान आंतिल ने ग्रामीणों के साथ स्वागत किया। समाजसेवी जयभगवान मां की पालकी को गांव के मन्दिर में लेकर गए। मन्दिर में पहुंचने पर ग्रामीणों ने माता के जयकारे लगाए और जलाभिषेक किया। अखंड ज्योत के पहुंचे बाहर के प्रधान जयभगवान आंतिल ने सवा किलो चांदी का छत्र माता के मंदिर में चढ़ाया। माता ज्वाला देवी जाते हुए माता के भक्तों को मंदिर में चढ़ाने के लिए अपनी तरफ से सवा किलों का छत्र गांव की सुख, शांति की मनोकामना करते हुए भेंट किया था। समाजसेवी जयभगवान ने बताया कि नवरात्रों को लेकर गांव के काफी संख्या में माता के भक्त हिमाचल प्रदेश से माता ज्वाला देवी शक्तिपीठ के दर्शन करने के पैदल जाते है। वहां से गांव की शांति की खुशहाली के लिए मनोकामना कर पैदल ही अखंड ज्योत लेकर आते है। गांव में कई दिन के बाद माता के भक्त पहुंचे तो ग्रामीणों ने जोश व उत्साह के साथ माता के नारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मां के भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। गांव में परिक्रमा करवाई गई। जयभगवान आंतिल ने बताया कि माता ज्वाला देवी के 51 शक्तिपीठ में से एक है। मां के दर्शन 9 ज्योति रूपों में होते है। जिसमें महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, हिंगलाज भवानी, विंध्यावासिनी, अन्नपूर्णा, चंडी देवी, अंजना देवी, अम्बिका देवी है। प्रसिद्ध नौ देवियों में चौथा रूप मां ज्वाला देवी का होता है। जयभगवान आंतिल ने बताया कि माता को उनके गांव दीपालपुर में  
बहुत बड़ी शक्ति के रूप में जाना जाता है। अखंड ज्योत को लाने में जगबीर, शमशेर, महाबीर, विनोद, दयान्नद, अखिल, अक्षय, सोनू आदि ने संयुक्त रूप से सहयोग किया। जयभगवान आंतिल ने बताया कि गांव के मदिंर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker