राष्ट्रीय

राज्यपालों और केंद्रीय मंत्रियों ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, 06 अगस्त। गोवा, तमिलनाडु, हिमाचल, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के राज्यपालों के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की।

राष्ट्रपति सचिवालय ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।” एक अन्य ट्वीट में कहा, तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।” इसके अलावा कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भी राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट की।

वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अलग-अलग मुलाकात की।

राष्ट्रपति सचिवालय ने एक अन्य ट्वीट बताया कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने इन मंत्रालयों में राज्य मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker