हरियाणा

जनभावनाओं के अनुरुप भाजपा सरकार करवा रही देश व प्रदेश में विकास कार्य : डा. नीना सतपाल राठी


*झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने चलो गांव की ओर अभियान के तहत किया पार्टी का प्रचार-प्रसार

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने को लेकर पार्टी नेता व कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सरकार व पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों के बारे में जहां उन्हें बता रहे हैं वहीं हर रोज 100 लोगों से सीधा संवाद करते हुए पार्टी के प्रचार-प्रसार को तेज करने में लगे हैं। इसी कड़ी के तहत झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने चलो गांव की ओर अभियान के तहत क्षेत्र के गांव कानौंदा, लडरावन, खैरपुर व मुकुंदपुर में जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए पार्टी का प्रचार किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी ग्रामीणों को बताया।
    उन्होंने महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों को भी पार्टी नीतियों के बारे में बताया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार का खूब गुणगान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की धारणा को लेकर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार विकास की राह पर देश व प्रदेश को अग्रसर करने में लगी है। झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में पार्टी नेता व कार्यकर्ता हरियाणा में संगठन को मजबूत आधार देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के लगातार 8 साल पूरे होने को हैं ऐसे में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा करवाये गए विकास कार्यों व उनकी जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी का प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। भाजपा नेत्री डा. नीना सतपाल राठी ने पार्टी के प्रचार प्रसार अभियान के दौरान महिलाओं से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके हितों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है और हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं के अनुरुप विकासात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में पार्टी का संगठन आये दिन मजबूत हो रहा है और काफी युवावर्ग व महिलाएं भी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आये दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker