प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं विकासात्मक सोच से गुजरात में भाजपा को मिली प्रचंड जीत : डा. नीना सतपाल राठी
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़़। गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक जीत है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ गुजरात व देश की जनता की सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है वह हमें प्रचंड जीत के रूप में दिखती भी है। यह कहना है झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी का।
पत्रकारों से बातचीत में डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत में नारी शक्ति व युवाओं का भी अहम रोल रहा है। उन्होंने जहां बढ़चढ़ कर चुनाव में अपनी भागीदारी दिखाई वहीं भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को भी अवगत कराने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान रखते हुए देश व प्रदेश को आगे विकास की राह पर अग्रसर करने का कार्य कर रही है। भाजपा हर सुविधा को पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम भी रखती है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि गुजरात चुनाव में वहां की जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर यह साबित कर दिया है कि यदि कोई पार्टी सभी का भला करना चाहती है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर लोगों ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास जताते हुए भाजपा को वोट देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा विश्वास जताया है और वहां के लोगों ने भाजपा के पक्ष में जनादेश देकर इसको सार्थक भी किया है।
जी-20 की अध्यक्षता मिलना भी गौरव की बात
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने कहा भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना सभी नागरिकों के लिए गौरव की बात है और यह भारत, भारतीयता और भारतीय संस्कृति को विश्व में स्थापित करने का अवसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका विश्व में बज रहा है।