उत्तर प्रदेश

चुनौतियों का सामना करना एवं उनसे लड़ना मोदी का सर्वश्रेष्ठ गुण : स्वतंत्रदेव सिंह

प्रयागराज, 22 जुलाई। जिला पंचायत सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में मोदी/20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी नामक पुस्तक पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री को साहसिक निर्णय लेने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि चुनौतियों का सामना करना और चुनौतियों से लड़ना उन्हें बखूबी आता है। यह उनके व्यक्तित्व का सर्वश्रेष्ठ गुण है।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक में मोदी द्वारा राष्ट्र हित में किए गए कार्यों के लेख का संग्रह बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में मानवता राष्ट्रीयता और सुचिता की त्रिवेणी पूरे देश में बह रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने 20 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पारी का प्रारंभ कर आज तक कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। देश एवं राष्ट्र हित में जो भी निर्णय लेना हुआ उसमें कोई हिचकिचाहट भी नहीं दिखाई। उन्होंने वर्तमान की राजनीति से जातिवाद परिवारवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया जिसने देश के विकास में सदैव बाधा उत्पन्न किया था।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि यूपीए की सरकार के समय घोटालों एवं विदेश में रकम भेजने की खबरों का अखबारों में प्रमुख स्थान हुआ करता था। परंतु मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचारियों पर अंकुश एवं निवेश की खबरें प्रमुखता से रहा करती हैं।

उन्होंने समाज के सभी व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं से पुस्तक का अध्ययन कर उसे प्रेरणा मान कर अपने जीवन को आगे बढ़ाने की बात भी कही। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर राजनीति को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प की कड़ी में भारत की नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बनने के दिन को ऐतिहासिक और आम जनता के लिए गौरव का दिन बताया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह, डॉ अविनाश चंद श्रीवास्तव, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, हर्षवर्धन बाजपेई, पीयूष रंजन निषाद, सुरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी, डॉ विभव नाथ भारती, अश्वनी दुबे, पार्षद पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, आकाश सोनकर, नंदलाल, नीरज गुप्ता, रणजीत सिंह, संदीप चौहान, श्यामचंद, कुशाग्र श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker