हरियाणा

फतेहाबाद: विधायक नापा ने मुख्यमंत्री से की रतिया में खेल स्टेडियम का निर्माण करवाने की मांग

विधायक ने रतिया विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को करवाया अवगत

फतेहाबाद, 14 सितम्बर। रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, मंडल अध्यक्षों, नगरपालिका वाइस चेयरमैन, विभिन्न वार्डों के पार्षदों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में उनके संत कबीर निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को रतिया विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं बारे अवगत कराया।

उन्होंने मुख्यमंत्री से रतिया में खेल स्टेडियम का निर्माण करवाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने रतिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द करवाने की मांग की। विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान रतिया नगरपालिका के वाइस चेयरमैन व पार्षदों का भी परिचय करवाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवनियुक्त नपा वाइस चेयरमैन व पार्षदों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विधायक लक्ष्मण नापा ने मुख्यमंत्री को रतिया विधानसभा क्षेत्र में खेल, शिक्षा, बिजली, पानी सहित नागरिकों को अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, समस्याओं के समाधान करने की मांग के साथ-साथ अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से रतिया शहर में पानी की समुचित सप्लाई, सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़, जलभराव व गंदे पानी की निकासी, पार्कों का निर्माण आदि कार्यों को करवाने बारे विस्तार से बातचीत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रतिया विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जाखनदादी में खेल स्टेडियम का निर्माण करवाने के साथ-साथ खिलाडिय़ों को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। मुख्ममंत्री मनोहर लाल ने रतिया क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के लिए विधायक को आश्वस्त किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव केएम पांडूरंगा, विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारी व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, कालू राम, शाम कम्बोज, मंडल अध्यक्ष निर्मल धालीवाल, सुखविंद्र गोयल, सत्यानारयण गुर्जर, नगरपालिका उपप्रधान जोगिंन्द्र नंदा, विजय, करनैल साग्गू, मिठू, गौरव शर्मा, विक्की, अजय गुप्ता, प्रवीण जग्गा, निखिल गर्ग, रिंकू शिवा, वकील, संजय नापा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker