हरियाणा

फतेहाबाद: नप कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, शहर में सफाई व्यवस्था रही ठप्प

फतेहाबाद, 23 मई । अपनी मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताली कर्मचारियों ने नगरपरिषद प्रांगण में रोष प्रदर्शन किया। हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान अमित गिल ने की व संचालन सचिव सतबीर सहारण द्वारा किया गया। आज की हड़ताल में नगरपरिषद के सभी सफाई कर्मचारियों के अलावा कार्यालय के कर्मचारी व फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी शामिल रहे।

कर्मचारियों के हड़ताल के कारण नगरपरिषद कार्यालय में कामकाज के अलावा शहर की सफाई व्यवस्था भी ठप्प रही। हड़ताल को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से प्रधान बलबीर सिंह भी हड़ताल स्थल पर पहुंचे।नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम को जबरदस्ती प्रदेश् के कर्मचारियों पर थोंप रही है। इससे जहां छंटनी व कम वेतन का दौर शुरू हो गया है वहीं कौशल रोजगार निगम के गठन के बद कच्चे कर्मचारियों के पक्का होने के रास्ते को भी सरकार ने बंद कर दिया है। बेरोजगार युवाओं को भी नियमित रोजगार मिलने की संभावना खत्म हो गई है।

उन्होंने कौशल रोजगार निगम को भंग कर सभी पदों पर स्थाई भर्ती करने और समान काम-समान वेतन की मांग की। हड़ताल को समर्थन देने के लिए सर्व कर्मचारी संघ के जिला कैशियर पृथ्वी सिंह बाना, ब्लाक प्रधान राजपाल मित्ताथल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से ओमप्रकाश सहित अनेक कर्मचारी नेता भी धरनास्थल पर पहुंचे। कर्मचारियों को कर्मचारी नेता ब्रह्मपाल, वरिष्ठ उपप्रधान ओमप्रकाश लोट, जिला कैशियर नरेश राणा, मोनू सरबटा, वीरू रत्ति, गोविंदा, महेन्द्र, किरण बाला, शकुन्तला, फायर से पंकज भादू, रूलीराम आदि ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker