फतेहपुर: छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत
फतेहपुर, 08 सितम्बर। जिले में गुरुवार को छत में सो रहे व नशे की हालत में लघुशंका के लिए गये युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में सुबह परिजनों ने देखा। गम्भीर हालत में घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन बदहवास हो गये और शोक में डूब गये।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अराई पुर घेरवा निवासी गुड्डू कुशवाहा (25) पुत्र लखन कुशवाहा छत पर सो रहा था तभी देर रात नशे की हालत में उठकर लघु शंका के लिए गया। अचानक छत के नीचे गिर कर घायल हो गया। घायलावस्था में छत से नीचे पड़ा देख परिजनों को उसके गिरने की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिन्दकी कोतवाल रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।