दिल्ली

हार के डर से भाजपा ने ‘आप’ अहमदाबाद दफ्तर में बिना वॉरंट कराई रेड: पाठक

नई दिल्ली, 12 सितंबर। ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा ने ‘आप’ अहमदाबाद दफ्तर में बिना वॉरंट रेड कराई। ना तो दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर की गई रेड में कुछ मिला था और ना ही ‘आप’ अहमदाबाद दफ्तर में कुछ मिला है। भाजपा जानती थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। इसलिए गुजरात पुलिस की मदद से पहले ही रेड कराई। खुद गुजरात पुलिस ने कहा कि रेड के लिए कोई वॉरंट जारी नहीं किया गया था।

उल्लेखनीय है कि गुजरात पुलिस ने आप के इस दावे का खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया में ऐसी खबरें है कि कल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद शहर पुलिस रेड की। इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद शहर पुलिस ने नहीं की है।

वहीं आप नेता पाठक का दावा है कि कांग्रेस को पीछे कर आम आदमी पार्टी गुजरात में दूसरे नंबर पर आ गई है। भाजपा और ‘आप’ के बीच का अंतर भी बहुत कम है जिसे हम बहुत जल्द खत्म कर देंगे। गुजरात की जनता भाजपा के 27 सालों के शासन से तंग आकर गुजरात में बदलाव की मांग कर रही है। उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद नजर आई है इसलिए हार के डर से भाजपा ‘आप’ नेताओं और दफ्तरों पर रेड पर रेड करा रही है।

पाठक ने सोमवार को डिजिटल प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा पूरी तरह से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से डर गई है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि गुजरात की जनता इनके 27 सालों के शासन से परेशान हो चुकी है। गुजरात की जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है। गुजरात की जनता को खूब ठगा गया है इसलिए वह लोग गुजरात में बदलाव चाहते हैं। जनता को आम आदमी पार्टी में उम्मीद नजर आई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के नेताओं को डरा-धमका रही है। आम आदमी पार्टी के दफ्तरों पर छापे मार रही है लेकिन उन्हें मिल कुछ नहीं रहा है। गुजरात के लोगों ने तय कर लिया है कि आने वाले समय में गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और भाजपा की बुरी तरह हार होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker