बिहार

बिहार प्रदेश फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न

सहरसा,27 नवम्बर। जन वितरण प्रणाली के डीलरों द्वारा रविवार को प्रेक्षागृह में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुई। सम्मेलन को संघ के प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह, प्रदेश संरक्षक नंदलाल साह, प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपाध्याय, नित्यानंद झा, जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील कुमार सुमन, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद शंकर कर्ण, सूर्यदेव पासवान, दिनेश पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने कहा कि जन वितरण प्रणाली अंतर्गत फेयर प्राइस डीलरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए संगठित रूप से आवाज उठाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि संगठित शक्ति के बल पर ही सरकार के द्वारा किए जा रहे शोषण का प्रतिकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एकजुटता से शोषण कर रहे अफसरशाही का जवाब देना है।उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा हम लोगों की संगठन शक्ति को कमजोर करने के लिए अन्य संगठन बनाए जाने की कवायद की जा रही है।ऐसे में हम सभी एकजुट होकर अन्य किसी भी संगठन का विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांगे अगर नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में डीलरों द्वारा हड़ताल किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए मधेपुरा से मनोज पासवान एवं सोनू कुमार राज्य कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए गए। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में डीलर मौजूद थे।

मौके पर उपाध्यक्ष सोनू सिंह, महिला उपाध्यक्ष पूजा देवी, जिला संगठन मंत्री पवन झा, जिला संरक्षक नंदकिशोर यादव, जिला सचिव अशोक साह, महामंत्री अरविंद कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील कुमार सुमन, प्रदेश संगठन मंत्री सूर्य देव पासवान, दिनेश पांडे सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker