जींद : सांसद बृजेंद्र सिंह के जन्म दिन पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
जींद बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हिसार लोकसभा से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के जन्म दिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर ट्रस्टी हरेंद्र सिंह, बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन सिंह ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। हरियाणवी, पंजाबी गीतों पर ग्रुप डांस किया।
जेठ मेरा दस पढ़ रैय्या सै ऐ, उड़ जाईए कबूतर उड़ जाईए गानों पर डांस कर कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हरेंद्र सिंह ने कहा कि हमें सांसद बृजेंद्र सिंह ने प्रेरणा लेनी चाहिए। आईएएस की परीक्षा में देशभर में वे 9वें स्थान पर रहे। राजनीति जीवन की जब शुरूआत की तो 12 साल की नौकरी उनकी बाकी थी। वो राजनीति में नहीं आते तो जब सेवानिवृत होते तो सबसे बड़े अधिकारी के तौर पर होते। प्रशासनिक नौकरी को छोड़ कर चौ. बीरेंद्र सिंह की राजनीति विरासत को संभालते हुए आगे बढ़ा रहे है। चौ. बीरेंद्र सिंह के कदमों पर चलते हुए ईमानदारी से राजनीति कर रहे है। हमारे लिए गर्व की बात है कि सांसद बृजेंद्र सिंह हमारे क्षेत्र से है। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. बजराला, प्रिंसिपल आईएस लाखलान, संजीव डूमरखां, बिजेंद्र डूमरखां, सुरेंद्र गर्ग, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, विकास मोर, सुनैना, रीना, सुदेश, सुमन, मोनिका, ज्योति, अन्नू, पूजा, सुमित, रानी मौजूद रही।