बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं से मिले हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज, हुआ स्वागत
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। शहर के गौरैया ट्यूरिज्म में हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज का पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता भेंट करके भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने आए दिन हो रही चोरियां, आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपराध को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। आज हरियाणा प्रदेश में भाजपा निष्पक्ष, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। भाजपा राज में प्रत्येक वर्ग खुश है। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में परिवारवाद खत्म हुआ है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा अनेकों विकास की परियोजनाएं आ रही हैं, जिससे पूरे हरियाणा में विकास कार्य किए जा रहे हैं। भारत विकास परिषद जिला सचिव झज्जर सतीश शर्मा ने गृहमन्त्री अनिल विज ने भारत विकास परिषद के बारे में चर्चा की और झज्जर जिले में शाखाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, समाजसेवी रमेश राठी, विकास पांडे, मनमोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।