हिसार: महिलाओं ने आप रैली में पहुंचकर जताई पार्टी नीतियों में आस्था: वीना कतीरा
नेत्री ने रैली में पहुंचने पर जताया महिलाओं का आभार
हिसार, 10 सितम्बर। आम आदमी पार्टी महिला विंग की पश्चिमी जोन संयोजक वीना कतीरा ने पूरे जोन से आदमपुर रैली में पहुंची महिलाओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रैली में भारी संख्या में पहुंचकर महिलाओं ने पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों में आस्था जताई है।
वीना कतीरा ने शनिवार को महिलाओं से मिलते हुए कहा कि आदमपुर में हुई पार्टी की रैली में भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं के विचार सुने। दोनों मुख्यमंत्रियों ने पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के समक्ष रखा, जिसे जनता ने पसंद किया। उन्होंने कहा कि रैली में भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि हर दिन आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है और पार्टी की नीतियां जनता के मन भा रही है।
वीना कतीरा ने कहा कि रैली में पूरे जोन से महिलाएं भी भारी संख्या में पहुंची और नेताओं के विचार सुनें। उन्होंने कहा कि यह सब महिलाओं की जागरूकता का प्रमाण है और महिलाएं अपना हित पहचान चुकी है। उन्होंने भारी संख्या में पहुंचने पर महिलाओं का आभार जताया और उनसे अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ें ताकि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके।