राष्ट्रीय
लोक सभा अध्यक्ष ने पंडित जवाहरलाल नेहरु को पुष्पांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, 14 नवंबर। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद और पूर्व सांसदों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार और राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी और संसद के दोनों सचिवालयों के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर देश भर के राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों और कॉलेजों से चुने गए युवा प्रतिभागियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित करने के समारोह में भाग लिया।