गढ़ी कला गांव में कस्सी से हमला कर व्यक्ति को किया गंभीर रूप से घायल
कस्सी से हमला कर व्यक्ति को किया गंभीर रूप से घायल
गन्नौर, (नीलम शर्मा) : गढी कला गांव में एक व्यक्ति पर गांव के एक व्यक्ति ने कस्सी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी। शिकायत में गांव गढी कला निवासी सत्यवान ने बताया कि वह 21 जून की सुबह अपनी डयुटी पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे गांव का ही सुनिल मिला। आरोप है कि सुनील ने सामने से आ कर उस पर कस्सी से वार किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद सुनील उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर आरोपित सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।