अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र में भारतः आतंकवाद वैश्विक चुनौती, जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी

न्यू यॉर्क, 06 दिसंबर। भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में आतंवाद को वैश्विक चुनौती करार दिया है। इराक में आतंकी गतिविधियों को लेकर आयोजित विशेष बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत ने आतंकवाद के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी बताया है।

भारत ने पिछले सप्ताह ही एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष का दायित्व संभाला है। भारत की अध्यक्षता में इराक में आतंकी गतिविधियों को लेकर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि आतंकवाद अपने सभी रूपों में वैश्विक चुनौती बना हुआ है। आतंकवाद के खिलाफ केवल जीरो टॉलरेंस का नजरिया ही इसे पराजित कर सकता है।

रुचिरा कंबोज ने भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई की विश्वसनीयता तभी मजबूत हो सकती है, जब हम आतंक के गंभीर और अमानवीय कृत्यों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद को प्रोत्साहित करने वालों, उसका समर्थन करने वालों और आतंकवाद को वित्तीय मदद पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इराक के लोगों की सरकार ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी हुई है। यह वैश्विक स्तर पर आतंक से लड़ने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker