राष्ट्रीय

जनता से जुड़ने का माध्यम है ‘भारत जोड़ो यात्रा’ : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 09 सितंबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जनता से जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा से देश में नफरत का माहौल बना है। इसी नफरत को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने यह यात्रा निकाली है।

राहुल ने शुक्रवार को तमिलनाडु में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भारत में दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। दो अलग-अलग विचार हैं। उन्होंने भाजपा को कठोर और नियंत्रित करने वाला करार देते हुए कहा कि कांग्रेस मिश्रित और खुले विचारों वाली पार्टी है।

राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे या नहीं यह तो समय बताएगा लेकिन उन्होंने तय कर लिया है कि उन्हें क्या करना है। इस लिए वह अपना काम जारी रखेंगे।

राहुल ने कहा कि भाजपा ने देश की सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में कर लिया है। इन संस्थाओं से वह हम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस जन हित में अपना काम करती रहेगी। राहुल ने कहा कि यह यात्रा लोगों समझने, उनकी परेशानियों को सुनने, उनसे संवाद करने के लिए शुरु किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker