उत्तर प्रदेश

 लोेक संन्यायी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत बनेगा हिन्दू राष्ट्र : भिखारीराम प्रजापति

– विश्व हिन्दू महासंघ के तीन दिवसीय अधिवेशन में पारित हुआ हिन्दू राष्ट्र का प्रस्ताव

चित्रकूट,19 नवम्बर। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के अष्टावक्र सभागार में आयोजित तीन दिवसीय अधिवेशन का आयोजन शनिवार को किया गया।

अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारीराम प्रजापति ने कहा कि लोेक संयासी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत जल्द ही हिन्दू राष्ट्र बनेगा। इसके अलावा नेपाल को भी हिन्दू राष्ट्र बनाने की पहल की जायेगी। अधिवेशन में गुलामी का एहसास कराने वाले नामों और प्रतीकों को भी बदले जाने का भी प्रस्ताव पारित कर केंद्र और प्रदेश सरकार से लागू करने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य करने का निर्णय लिया गया।

विश्व हिन्दू महासंघ के तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर से आये प्रतिनिधियों से प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरे विश्व में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिन्दुत्व की आधार शिला रख रहे है। योगी आदित्यनाथ उसी हिन्दुत्व की आधारशिला से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनायेगें। साथ ही साझी संस्कृति और रोटी-बेटी का रिश्ता रखने वाले नेपाल को भी हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करेंगें।

उन्होंने हिन्दुओं की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज, लोकनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता अनुराग भदौरिया की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। विश्व हिन्दु महासंघ राष्ट्र नायकों का अपमान किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा।

अधिवेशन में विश्व हिन्दू महासंघ धर्माचार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम पाठक ने कहा कि नेपाल में विश्व हिन्दू महासंघ की स्थापना हुई है। नेपाल ही भगवान श्रीराम की ससुराल है। उन्होंने कहा कि महासंघ के साथ-साथ विश्व के सभी हिन्दू संगठनों को भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं व्यवस्था समिति की प्रमुख ज्योति करवरिया ने विनोद जैन, श्रीमती संतोष मिश्र, दीपक शुक्ला के साथ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी राम प्रजापति समेत सभी केन्द्रीय प्रांतीय प्रतिनिधियों का स्वागत किया। हिन्दू राष्ट्र बनाने के समर्थन में प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव, विष्णूकान्त चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, विनोद सक्सेना, शरद परमार, जयशंकर केसरी, श्यामबिहारी अवस्थी ने विचार रखें। राजकुमार वाष्णेय ने राष्ट्र संत अवेद्यनाथ के सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें पाठ्य पुस्तक में स्थान देने का प्रस्ताव रखा।

शरद प्रजापति ने श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, सचिदानन्द सिंह ने ज्ञान व्यापी शिवलिंग की पवित्रता बनाये रखने का प्रस्ताव रखा। योगी सरकार सर्वोत्तम सरकार का प्रस्ताव सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री सिंह, योग हमारी प्राचीन विरासत का प्रस्ताव गंगा शर्मा कौसिक, पौराणिक स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव रुद्र कुमार पाठक, जनसंख्या नियंत्रण देशहित में का प्रस्ताव अखिलेश सिंह सन्यासी सर्वोत्तम शासक होता है, का प्रस्ताव धर्माचार्य प्रमुख डॉ हरिओम पाठक ने रखा।

अधिवेशन में गौरक्षा प्रमुख चौधरी योगेन्द्र सिंह, गौसंरक्षण तथा मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती गंगा धावड़े ने मातृशक्ति के उत्थान में योगी सरकार की भूमिका का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जिला प्रभारी ममता तिवारी, नगर अध्यक्ष सीमा निगम आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker