राष्ट्रीय

खौफ के साय में निकलकर पाकिस्तान से भारत आई, यहां भी विश्वास में लेकर किया गया बलात्कार

नई दिल्ली, 08 जून। पाकिस्तान से हिन्दुस्तान अपने परिवार के साथ आकर सोचा था कि अब उनकी इज्जत को लूटने वाला कोई नहीं है। अब वो खुली हवा में सांस लेगी। वो अपने उन सपनों को पूरा करने की कोशिश करेगी जो उसने पाकिस्तान के उन अंधेरे वाले कमरों में देखे थे। जहां पर उनको बाहर निकलना मना था।

क्योंकि बाहर निकलते ही लोग उनपर बुरी नजर रखते थे और किडनैप करके उनके साथ शारीरिक शोषण प्रताडि़त करते थे। लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि हिन्दुस्तान में आकर उसके साथ वैसा होगा। उसको उसी के पड़ोसी ने पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार आश्वासन देकर बलात्कार किया।

यहीं नहीं उसकी एक दो बार पिटाई भी की। जिसके बाद आरोपी दूसरी शादी करने के बाद पाकिस्तान पत्नी के साथ फरार भी हो गया। शाहबाद डेयरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पाकिस्तान एंबेसी की सहायता लेकर आरोपी को वापिस पाकिस्तान से लाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक करीब दस साल पहले 29 साल की पीडि़ता अपने पिता के साथ कराची से भारत आई थी। वह शाहबाद डेयरी स्थित पाकिस्तानी शरणार्थी कैंप में रह रही थी। उसके पिता काफी समय से बीमार रहते हैं। पीडि़ता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि इलाके में ही पाकिस्तान से आया रामचरण परिवार के साथ रहता है। जो उसके घर पर आया जाया करता था।

उससे दोस्ती हुई प्यार हो गया था। दोनों ने शादी करने का वादा किया था। रामचरण ने उसके घर पर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन कुछ समय से जब उसने आरोपी रामचरण से शादी करने की बात कही तो उसने और उसके परिवार वालों ने शादी करने से मना कर दिया। पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। जिसके बाद जब उसने उससे इस बारे में बातचीत की।

उसने उससे बातचीत करना बंद कर दी। कुछ दिन पहले ही एक शादी समारोह में शादी करने की बात को लेकर रामचरण ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। उसके नाक से भी खून निकलने लगा था। लेकिन उसकी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। बाद में रामचरण उससे एक बार फिर मिला,उसको दोबारा से विश्वास में लेकर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया था। पता चला कि पिछले ही हफ्ते वह अपनी पत्नी को लेकर तीन महीने का वीजा लगवाकर पाकिस्तान फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker