इनेलो ने की वार्ड नंबर-9 की कार्यकारिणी गठित
लखेंद्र बने वार्ड प्रभारी व सुरेंद्र पंजाबी बने वार्ड अध्यक्ष
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर-9 के मुरली मनोहर मंदिर चौक के पास इंडियन नेशनल लोकदल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्ड नंबर-9 की कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में वार्ड प्रभारी लखेंद्र निशाद को नियुक्त किया गया है, जबकि सह प्रभारी की जिम्मेवारी राजू गुप्ता को सौंपी गई हैं। इनके अलावा वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र पंजाबी, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा व कैलाश गुप्ता व सचिव पंकज सिंह को बनाया गया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नगर पार्षद जितेंद्र राठी व इनेलो पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिन्हा मौजूद रहे।
वार्ड नंबर-9 से पार्षद जितेंद्र राठी व प्रदीप सिन्हा ने संयुक्त रूप से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संपर्क करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचका कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोडऩे का काम करें। उन्होंने कहा कि इनेलो का संगठन प्रदेश में आज सबसे मजबूत संगठन हैै। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। कांग्रेस को जनता नकार चुकी है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग बुरी तरह से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है और अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। बैठक में संजय गुप्ता, अनुज जसवाल, बंटू यादव, अनिल शर्मा, ईश्वर शर्मा, राहुल, राजू पांडे, अशोक मंडल, बाबा चेतन, सुंदर लाल, राजेश सोलंकी, हरिराम महतो, अशोक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।