हरियाणा

जिला परिषद का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी इनेलो: नफे सिंह राठी

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़ । इंडियन नेशनल लोकदल ने जिला परिषद का चुनाव सिंबल पर लडऩे का फैसला लिया है। इन चुनावों में इनेलो जीत का परचम लहाएगी। यह कहना है इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का। वह अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता जिला परिषद चुनाव को लेकर पूरी तरीके से तैयार हैं और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने षडय़ंत्र के तहत आदमपुर उप चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला परिषद व पंचायत चुनाव की घोषणा की है, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके, लेकिन प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा केवल झूठ व लोगों की बरगलाने की राजनीति करती है। इसलिए इस बार भाजपा को आदमपुर उप चुनाव ही नहीं, बल्कि जिला परिषद चुनावों में भी जनता बुरी तरीके से हराएगी। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ हलके के जिला परिषद उम्मीदारों के चयन के लिए इनेलो ने एक तीन सदस्य कमेटी का गठन किया है, जिसमें राजबीर परनाला, बल्ले बराही व महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। जिस प्रकार इनेलो ने नगर परिषद चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था, उसी प्रकार जिला परिषद चुनाव में भी इनेलो शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहारगी, जिसके बाद हरियाणा में भी बदलाव नजर आएगा।
राठी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए भी पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी हैं, जो अपने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी में जोडऩे का काम करेगी। इसके अलावा आदमपुर उप चुनाव के लिए भी 15 अक्तूबर के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनावी ड्यृटियां सौंपी जाएंगी। फतेहाबाद में हुई इनेलो की सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक साबित हुई। इस रैली को लेकर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा है कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बनेगी। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए इनेलो व अन्य विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन अहम भूमिका निभाएगा, जिसके बाद भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। बहादुरगढ़ पैक्स के चेयरमैन बनने पर रामनिवास सैनी व वाइस चेयरमैन बनने पर धर्म सिंह बालोर को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बधाई दी और कार्यकर्ताओं ने रामनिवास सैनी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker